• Fri. Oct 2nd, 2026

गांधी व शास्त्री जयंती पर छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

ByMoradabadprahari

Oct 2, 2026
स्वच्छता अभियान

मुरादाबाद, कटघर स्थित लक्ष्मी नारायन जगदीश सरन कन्या इण्टर कॉलेज में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या श्रीमती बिमलेश कुमारी जी, समस्त शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं द्वारा भारत माता के इन दोनों अमर सपूतों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।लक्ष्मी नारायन जगदीश सरन कन्या इण्टर कॉलेज में छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

इस पावन अवसर पर दोनों महापुरुषों के महान व्यक्तित्व और देश के लिए उनके ऐतिहासिक कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय की छात्राओं और स्टाफ ने गांधी जी के प्रिय भजनों—“वैष्णव जन तो तेने कहिए…” तथा “रघुपति राघव राजा राम…” का मधुर सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। राष्ट्रपिता के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत समस्त स्टाफ और छात्राओं ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती बिमलेश कुमारी जी ने सभी को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श सिद्धांतों व सद्विचारों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पलता ने भी छात्राओं को दोनों महापुरुषों के राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


सेवा संकल्प अभियान के विभाग का जागरूकता कार्यक्रम।https://moradabadprahari.com/?p=4805

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *