• Fri. Oct 2nd, 2026

गांधी व शास्त्री जयंती:एसपी ग्रामीण ने किया माल्यार्पण,

ByMoradabadprahari

Oct 2, 2026
गांधी व शास्त्री जयंती

मुरादाबाद, 02 अक्टूबर 2026
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुरादाबाद में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मुरादाबाद ने गांधी व शास्त्री जयंती दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एंव एसपी ग्रामीण ने , पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ,

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी व राष्ट्र समर्पण के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय इन महापुरुषों के आदर्शों एवं सद्विचारों का अक्षरशः अनुसरण करना चाहिए ताकि समाज में न्याय और सुरक्षा का वातावरण और मजबूत हो सके।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की श्रद्धांजलि सभा और संकल्प संवर्धन के उपरांत, इस पावन दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया गया और उत्सव की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय के तमाम शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



जनगणना प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानितhttps://moradabadprahari.com/?p=4802

One thought on “गांधी व शास्त्री जयंती:एसपी ग्रामीण ने किया माल्यार्पण,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *