
मुरादाबाद
मेडविन स्टार मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Medwin Star Multi-Specialty Hospital) प्रबंधन ने अस्पताल की साख और मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ एक बड़ा और अनुकरणीय कदम उठाया है। अस्पताल के डायरेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्पताल के नियमों और एनआईसीयू (NICU) के प्रोटोकॉल की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सेवा से बर्खास्त (टर्मिनेट) कर दिया है। हाल ही में रामपुर के शहज़ाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक मामले में मेडविन स्टार हॉस्पिटल करूला पर कुछ गलतफहमियों और अफवाहों के चलते सवाल उठाने की कोशिश की गई थी। शुरुआती दौर में कुछ लोगों द्वारा यह भ्रामक माहौल बनाया गया कि अस्पताल या वहां के चिकित्सकों द्वारा किसी नवजात बच्चे के मामले में कोई लापरवाही या गलत हरकत की गई है।
हालांकि, जब इस पूरे मामले की अंदरूनी और गहराई से जांच की गई, तो यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि इसमें डॉ. इकराम या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई भी गलत इरादा या लापरवाही नहीं थी। अस्पताल के एनआईसीयू (NICU) विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की व्यक्तिगत लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण यह स्थिति पैदा हुई थी, जिसे विरोधी तत्वों ने तूल देने का प्रयास किया।
मामले की वास्तविकता सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि डॉ. इकराम की छवि को धूमिल करने और अस्पताल को बदनाम करने के लिए कुछ लोगों द्वारा बिना सोचे-समझे हंगामा किया गया था। बाद में स्वयं प्रसूता के परिजनों और संबंधित पक्षों (मुजीब व अन्य) ने थाने में दिए गए अपने लिखित समझौतों में यह स्वीकार किया कि नवजात शिशु उन्हें पूरी तरह सुरक्षित मिल चुका है और इस मामले में मेडविन स्टार हॉस्पिटल के संचालक डॉ. इकराम की कोई गलती नहीं थी, बल्कि यह सारा असमंजस अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडविन स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त न करते हुए तत्काल प्रभाव से कड़ा एक्शन लिया और जहांगीर (NICU Staff, Employee ID: 204) और गुलफाम (NICU Staff, Employee ID: 23) को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, के चलते सेवा से निष्कासित कर दिया गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि मरीजों की जान और उनकी देखभाल से जुड़े एनआईसीयू (NICU) जैसे संवेदनशील विभाग में किसी भी स्तर की अनुशासनहीनता या लापरवाही को सहन नहीं कर किया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से यह साबित हो गया है कि मेडविन स्टार हॉस्पिटल और डॉ. इकराम हमेशा उच्च चिकित्सीय मानकों, पारदर्शिता और मरीजों की भलाई के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
