• Fri. Oct 30th, 2026

बिजनौर के चांदपुर जमीन के विवाद में भतीजे ने कराई सगे चाचा की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार।

ByMoradabadprahari

Oct 30, 2026
भतीजे ने कराई सगे चाचा की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार।

भतीजे ने कराई सगे चाचा की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार।

बिजनौर । बिजनौर जिले के चांदपुर में जंगल के भीतर ट्रैक्टर पर खून से लथपथ मिले किसान विजयपाल के शव के मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन के विवाद में किसान के सगे भतीजे ने कराई सगे चाचा की हत्या, इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा भी बरामद करने का दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर की देर रात किसान विजयपाल अपने खेतों में पानी देने के लिए गया था। इसी दौरान जंगल में ट्रैक्टर पर उसका खून से लथपथ शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना चुनौती बना हुआ था।

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद ली। जांच के दौरान शक के आधार पर प्रिंस को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े अहम तथ्य सामने आए। बताया गया कि प्रिंस और मृतक विजयपाल सगे चाचा-भतीजे थे और दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

तीन लाख रुपये देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, जमीन के विवाद के चलते प्रिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा विजयपाल की हत्या की योजना बनाई थी। आरोप है कि हत्या को अंजाम देने के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई। इसके बाद रात के अंधेरे में विजयपाल को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस तरह मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल की मदद से पुलिस ने जंगल में मिले किसान के शव के मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

छात्रों के साथ प्रशासन की भी परीक्षा: ट्रैफिक पुलिस ने निभाई पूरी जिम्मेदारी, मुरादाबाद शहर रहा पूरी तरह जाम मुक्तhttps://moradabadprahari.com/?p=5022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *