
कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत
बिजनौर। जनपद बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बलेनो कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी 55 वर्षीय प्रीतम सिंह ई-रिक्शा से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बढ़ापुर क्षेत्र में गांव लुहारी तिराहे के पास उनकी ई-रिक्शा की एक तेज रफ्तार बलेनो कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा भी काफी टूट गया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक प्रीतम सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों से अपील है कि हाईवे पर चलते समय पीछे से आने वाले वाहनों का ध्यान रखें और अचानक कट लेने से बचें। वहीं, कार और अन्य वाहन चालकों को भी निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना चाहिए तथा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है। इसलिए सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और याद रखें—दुर्घटना से देर भली।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देशhttps://moradabadprahari.com/?p=5001

[…] बिजनौर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत, चालक फरार।https://moradabadprahari.com/?p=5027 […]