
रोडवेज की बस बनीं आग का गोला ,
मुरादाबाद, 55 सवारी लेकर जा रही रोडवेज की बस बनीं आग का गोला , अग्निशमन अधिकारियों ने सफलतापूर्वक आग बुझाई, दिनांक 04-11-2026 को थाना मुंडापांडेय क्षेत्रांतर्गत दलपत पूर ओवरब्रिज के उपर रोडवेज बस UP32MN9844 जो दिल्ली से बरेली जा रहीं थीं जिसमें 55 सवारी तैनात थीं में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल अग्निशमन केंद्र कटघर से दो फायर टेन्डर घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी सवारी को सकुशल बस से उतारकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।बस चालक वसीम द्वारा बताया गया कि टायर फटने के कारण आग लगी थीं। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

