
मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन एससीजेड फायर स्टेशन का किया निरीक्षण,
मुरादाबाद।मंडलायुक्त महोदया (मुरादाबाद) द्वारा निर्माणाधीन फायर स्टेशन एस. सी. जेड. (SCZ) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यदायी संस्था आवास विकास के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त के साथ संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मौके पर अधिकारियों से वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की शिथिलता या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि अवशेष कार्यों को तय समयावधि के भीतर गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पूरा किया जाए।इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) मुरादाबाद डॉ. राजीव कुमार पांडेय तथा एससीजेड फायर स्टेशन के प्रभारी मोहित कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
