• Fri. Oct 2nd, 2026

भाजपा कार्यकर्ता एवं रामलीला समिति अध्यक्ष रूपेश राणा का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर।

ByMoradabadprahari

Oct 2, 2026

बिजनौर। धामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर जैतरा निवासी एवं लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे अध्यक्ष रूपेश राणा का शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुरादाबाद के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। रूपेश राणा जी रामलीला समिति जैतरा के अध्यक्ष भी रहे और क्षेत्र में सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी।

मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।रूपेश राणा अपने पीछे पत्नी कविता राणा एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी कविता राणा वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

उनके निधन से एक परिवार का सहारा छिन गया, बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग और ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *