
बिजनौर। बिजनौर जिले में नूरपुर-धामपुर मार्ग पर ग्राम अथाई अहीर क्षेत्र में सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। ग्राम अथाई अहीर के बाहर सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई बजरी होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा कई गुना बढ़ गया है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बस और दोपहिया वाहन इसी जर्जर सड़क से गुजरने को मजबूर हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
