• Wed. Sep 16th, 2026

बिजनौर में टला बड़ा हादसा! पटाखा फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था बम-कारतूस का काला कारोबार,1200 किलो बारूद बरामद।

ByMoradabadprahari

Sep 15, 2026

बिजनौर। बिजनौर जिले के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसी अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। जिसके पास मौजूद बारूद पूरे शहर को राख के ढेर में तब्दील करने के लिए काफी था। एसपी बिजनौर केके विश्नोई के निर्देशन में चलाए गए इस धाकड़ ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मौके से 1200 किलो विस्फोटक सामग्री, करीब 40 कुंतल सुतली बम और 315 व 32 बोर के अवैध कारतूस बरामद किए हैं। छापेमारीी के दौरान पुलिस ने मौके से मोहम्मद यूसुफ और गुफरान नामक दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि मुख्य सप्लायर अमजद की तलाश में बिजनौर पुलिस टीम महाराष्ट्र राज्य के लिए रवाना हो चुकी है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (SP) केके विश्नोई की सूझबूझ और सटीक रणनीति की चहुंओर सराहना हो रही है।

जिनकी त्वरित कार्रवाई ने समय रहते एक भीषण तबाही को टाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *