
मुरादाबाद: निषाद पार्टी (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कश्यप के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें: * गोण्डा निवासी निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद साहनी के सभी हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनका एनकाउंटर किया जाए तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
* मृतक विनोद साहनी के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों की परास्नातक तक की शिक्षा मुफ्त की जाए।
* विनोद साहनी के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल कश्यप, प्रदेश सचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरेहा, जिला अध्यक्ष मनोज निषाद, RNEP जिला अध्यक्ष ऋषिफाल कश्यप, तुलसीराम कश्यप, संगठन अध्यक्ष वीर बहादुर कश्यप, महिला जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, निषाद युवा वाहिनी अध्यक्ष कपिल कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओंकार प्रजापति, युवा मोर्चा हर्षित प्रजापति, प्रेम सिंह, कृष्ण पाल कश्यप, प्रदेश सचिव युवा अजय कुमार, संदीप कुमार, शौरभ कश्यप, भीम सेन और लालसिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
