• Sun. Sep 13th, 2026

मेज़बान शमा रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीकरण निलंबित, दिल्ली रोड पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

ByMoradabadprahari

Sep 12, 2026

मुरादाबाद, 12 सितंबर 2026 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग की टीम ने शनिवार सायं लगभग 6:30 बजे दिल्ली रोड स्थित साईं अस्पताल के पास औचक निरीक्षण किया। मानकों की अनदेखी पाए जाने पर विभाग ने मेज़बान शमा रेस्टोरेंट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसका खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया और प्रतिष्ठान का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अमल में लाई गई। अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह एवं राजीव कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed