• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

आवासीय कॉलोनी की खड़ी गाड़ीयों में अचानक लगी आग, दमकल कर्मियों ने सुरक्षित 19 लोगों को बचाय,

ByMoradabadprahari

Oct 21, 2025

मुरादाबाद,

मुकुल बंसल पुत्र विजय बंसल पंचशील कॉलोनी, सिविल लाइंस मुरादाबाद, दीपावली की रात 20-10-25 को समय लगभग घर के नीचे खड़ी गाड़ी किया सोनेट में अज्ञात कारणों की वजह से आग ला गयी तथा उसके बराबर नीचे खड़ी हमारी दूसरी गाड़ी वेगन आर भी आग पहुँच गई जिस कारण एक गाड़ी सोनेट पूरी तरह से जल गई और दूसरी गाड़ी पीछे से पूरी तरह जल गई है, जब यह घटना हुई तब आवासित लोग अपने मकान में ऊपर थे और कॉलोनी के अन्य लोगों द्वारा फायरब्रिगेड को कॉल किया गया। सूचना के आधार पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अग्निशमन अधिकारी फायर टेंडर और स्टॉप के घटनास्थल पर पहुंच गये। और दो अग्निशमन की गाड़ियों से मकान और कार की आग को पूरी टीम सीएफओ और एफएसओ और टीम द्वारा बुझाना प्रारंभ किया गया आग बढ़‌ती देख मकान में रहने वाले सभी लोगों ने मकान की पहली मंजिल पर शरण ली तथा अन्य लोगों से भी सुरक्षित रहने की गुहार लगायी। पुनः रेस्क्यू टीम द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अग्नि शमन अधिकारी और टीम द्वारा सबको सुरक्षित मकान से निकालने का प्रयास किया जाने लगा दूसरी ओर दो गाड़ि‌यों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, आग पहली मंजिल तथ पहुंच गई थी पुनः रेस्क्यू टीम सभी आवासीय लोगों को लेकर ऊपर छत पर सुरक्षित पहुंचाई इसके बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाने के बाद अग्नि शमन की रेस्क्यू टीम सभी लोगों को एक-एक करके सकुशल बाहर निकाला गया। लोगों की संख्या में करीष 6जेन्द्रस, 6लेडीज़ व 7 बच्चे वहाँ मौजूद थे। आग के कारण पहली मंजिल पर लगे शीशे टूट गये और घर में रखा कुछ घरेलू सामान जल गया जिसमें कुछ पर्दै व फर्नीचर और दो गाड़ि‌यों जली थी मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुरादाबाद राजीव कुमार पाण्डेय अग्नि शमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा और टीम द्वारा 19 आवासित लोगो को सुरक्षित बचाया गया जिसकी प्रशंसा जनपद के लोगों द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *