• Fri. Oct 16th, 2026

एमडीए की नई सचिव पारुल तरार ने संभाला कार्यभार, कर्मचारियों ने किया स्वागत ,

ByMoradabadprahari

Oct 18, 2025

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी व पदाधिकारियों ने पारुल तरार का बुके भेंट कर स्वागत मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में नए सचिव के रूप में पारुल तरार ने कार्यभार ग्रहण किया। वह इससे पूर्व विकास प्राधिकरण में ओ एस डी के पद पर तैनात थीं। आईएएस के पद पर प्रमोशन मिलने के बाद पूर्व सचिव अंजुलता का तबादला रायबरेली में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में किया गया था, जिसके चलते सचिव पद रिक्त हो गया था। पदभार ग्रहण करने के बाद विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी एवं अन्य पदाधिकारियों ने पारुल तरार का बुके भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों का कहना है कि पारुल तरार के नेतृत्व में प्राधिकरण के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं गति आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *