
श्रीमती अवनी लोकेंद्र सिंह द्वारा आयोजित की गई समीक्षा बैठक
बिजनौर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अवनी लोकेंद्र सिंह द्वारा आयोजित की गई समीक्षा बैठक में प्रतिभाग कर आयोग के कार्यों, प्रकरणों की समीक्षा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों के प्रभावी निस्तारण पर चर्चा की गई।बैठक के उपरांत आयोग के कार्यों का निष्पादन करते हुए प्राप्त प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही, पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के समाधान तथा महिलाओं को न्याय एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए आयोग निरंतर प्रतिबद्ध है।
