• Tue. Oct 13th, 2026

बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगैन, रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।

ByMoradabadprahari

Oct 13, 2026
प्रिंस चौध री ने श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।

प्रिंस चौध री ने श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।

बिजनौर बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगैन, नारायणपुर एवं इस्लामपुर दास में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित क्षेत्रवासियों को संबोधित कर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा प्रभु श्री राम जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्री राम के जीवन से हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। रामलीला के माध्यम से इन आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज में संस्कार, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी मिलता है।

इस अवसर पर प्राप्त आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का स्नेह, अपनापन और विश्वास सदैव प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर अध्यक्ष रामलीला कमेटी श्री हेमेंद्र सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह जी, श्री मोनवीर प्रधान जी, श्री संजीव कुमार प्रधान जी, श्री विकास कुमार जी, श्री करन सिंह लाला जी, श्री रोहित सिंह जी, श्री देवेंद्र सिंह जी, श्री लोकेंद्र सिंह जी, श्री नौभार सिंह जी, मास्टर ब्रह्मपाल सिंह जी, श्री पप्पू पाल जी, श्री घसीटा सैनी जी, श्री कविराज पंडित जी, श्री नरेंद्र शर्मा जी, रामलीला समिति अध्यक्ष श्री सुख पाल सैनी जी, श्री वेदपाल चौहान जी सहित रामलीला समिति के समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *