
सीएमओ डॉ.रमाकांत सागर, के खिलाफ प्रदर्शन
अमरोहा, मण्डल अध्यक्ष ठाकुर मंजु राठौर के नेतृत्व मे भारतीय किसान युनियन (संबिधान) के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय अमरोहा पर धरना/प्रदर्शन कर सीएमओ डॉ.रमाकांत सागर,नोडल अधिकारी डॉ.योगेंद्र सिंह, समूदायिक स्वस्थ्य केंद्र प्रभारी गजरोला डॉ.पलल्वी गंगवार,कंप्युटर आपरेटर कमाल मुस्तफा व अन्य संब्ंधितों के भृष्टाचार पर अंकुश लगाने व इनके सरक्षण मे चल रहे कई हजार अवैध क्लीनिंक/अस्पताल/पैथोलोजी लेव/अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्यवाही करने की मांग की !
राष्ट्रीय महासचिव डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा नेबताया कि उपरोक्त के सरक्षण मे अमरोहा जनपद मे कई हजार अवैध क्लीनिंक/अस्पताल/पैथोलोजी लेव/अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं यही कारण है कि सील लगाने के दो-तीन दिन बाद ही मोटी सुबिधा शुल्क लेकर सील खोल दी जाती है तथा डॉ.योगेंद्र सिंह व कमाल मुस्तफा के सरक्षण मे दो दर्जन से अधिक साझेदारी मे ऐसे अस्पताल भी चल रहे हैं जिनमें ये दोनों आसपास के झोलाछापों से मरीज व नवजात भिजवाते हैं !

यदि एक सप्ताह मे झोलाछापों व इन्हें सरक्षण देने वाले सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो भारतीय किसान युनियन (संबिधान) के पदाधिकारी/कार्यकर्ता मण्डल आयुक्त कार्यालय मुरादाबाद पर अनिश्चित कालीन के लिये भूंख हड़ताल पर बैठेंगे !धरना/प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों मे डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा,गीता देवी,प्रेम सागर, डॉ.असलम पाशा,सददाम पाशा,राजेश कश्यप,वीर वहादुर् कश्यप,जसवंत तोमर धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे !
ग्राम मोरना में माँ काली की भव्य झाँकी के साथ रामलीला का शुभारंभ।https://moradabadprahari.com/?p=4896
