• Sun. Oct 11th, 2026

मंडलीय सरस मेले में महिला उद्यमिता और आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा,

ByMoradabadprahari

Oct 11, 2026
मंडलीय सरस मेले में

जनपद मुरादाबाद ,12 से 16 अक्टूबर तक मुरादाबाद में आयोजित होगा मंडलीय सरस मेले मेंस्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार, में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक पंचायत भवन परिसर, पीलीकोठी के निकट, मुरादाबाद में मंडलीय सरस मेले का आयोजन किया जाएगा।


उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री आरपी भगत ने बताया कि मंडलीय सरस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को मंच प्रदान करना है। मेले के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के अवसर बढ़ाए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।


मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों तथा अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। यह मेला महिला समूहों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और विशेषताओं को आमजन तक पहुंचाने, नए ग्राहकों से जुड़ने तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

उपायुक्त स्वतः रोजगार ने कहा कि आमजन मंडलीय सरस मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और महिला समूहों से खरीदारी करना महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग होगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।https://moradabadprahari.com/?p=4889

One thought on “मंडलीय सरस मेले में महिला उद्यमिता और आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *