
ग्राम मोरना
बिजनौर। देवता रामलीला समिति, ग्राम मोरना जिला बिजनौर के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की पावन रामलीला का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। रामलीला शुभारंभ से पूर्व समिति के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी के आवास से समस्त ग्राम देवताओं का आह्वान करते हुए माँ काली एवं श्री हनुमान जी की पावन झाँकी निकाली गई।
एक वर्ष के अंतराल के पश्चात ग्राम में निकली माँ काली की इस भव्य झाँकी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान जगत जननी माँ सीता एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी के श्रीचरणों में वंदन कर रामलीला मंचन हेतु माँ काली से विधिवत अनुमति एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।समिति ने समस्त ग्राम देवताओं,माँ काली,श्री हनुमान जी,माता सीता एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि ग्राम मोरना सहित समस्त क्षेत्र पर अपनी कृपा बनाए रखें और यह पावन धार्मिक आयोजन निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।

ग्राम नगला माहेश्वरी
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला माहेश्वरी में कई वर्षों से चली आ रही आदर्श रामलीला का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर, भगवान श्री राम की वंदना एवं फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह ऐतिहासिक आदर्श रामलीला भगवान श्री भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण में आयोजित होती है, जो विधिवत भगवान श्री राम की आरती के साथ आरंभ होती है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के समस्त आयोजकों बड़े भाई डॉक्टर नीरज राजपूत,अंश राजपूत,सेठ जी,विजेंद्र राजपूत,सोना राजपूत,मोदी राजपूत, शानू राजपूत का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही अम्मा जी का भी आभार जताया गया।कार्यक्रम के दौरान साथ रहे ललित चौहान,मयंक राजपूत, सौरभ त्यागी,दक्ष चौहान, अमित चौहान,निखिल उपाध्याय सहित सभी का हाथ जोड़कर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
मंडलीय सरस मेले में महिला उद्यमिता और आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा,
https://moradabadprahari.com/?p=4893
