• Sat. Oct 10th, 2026

इंडियन पेट्रोल पंप ‘फीफा एनर्जी’ पर सीएनजी वितरण में अनियमितता ,

ByMoradabadprahari

Oct 10, 2026
पेट्रोल पंप ‘फीफा एनर्जी’

पेट्रोल पंप ‘फीफा एनर्जी’

कांठ। कांठ थाना क्षेत्र के धामपुर रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप ‘फीफा एनर्जी’ पर सीएनजी वितरण में अनियमितता और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित वाहन चालक ने टोरेंट गैस सर्विस के हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, वाहन संख्या UP 21 CQ 2220 का चालक सीएनजी भरवाने पंप पर पहुंचा था।

वहां दो मशीनें लगी थीं ,एक मशीन पर वाहनों की लंबी लाइन थी, जबकि दूसरी चालू मशीन खाली होने के बावजूद कर्मचारियों ने उससे सीएनजी भरने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पंप मालिक से फोन पर बात करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।वाहन चालक ने सीएनजी की मात्रा में घटतौली की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।पीड़ित ने टोरेंट गैस सर्विस में शिकायत संख्या 410000762502 दर्ज कराते हुए संबंधित अधिकारियों से सीएनजी मशीनों की जांच कराने और अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह शिकायत संजय ढाका, जिला मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, मुरादाबाद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तारhttps://moradabadprahari.com/?p=4867

और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *