
बिजनौर। आज पी.जी.एम. इंटर कॉलेज,शेरकोट बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के शिक्षक विधायक के निर्वाचन चुनाव के निमित्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक दिनेश सैनी,शेरकोट मंडल अध्यक्ष विजयपाल सैनी,बूथ संयोजक धर्मवीर सिंह,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कोहली, मंडल महामंत्री शिवकुमार, मंडल महामंत्री निशांत चौहान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शुभम बिड़ला मंडल मंत्री सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।बैठक में शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क,मतदाता सूची के अनुसार संपर्क तथा बूथ स्तर पर समन्वय को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान हेतु संपर्क एवं संवाद को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।
