धामपुर तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
धामपुर।तहसील बार एसोसिएशन धामपुर (बिजनौर) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने कभी बिजनौर में आकर कहा था कि जिले में केवल दो ही बार होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर की प्रत्येक तहसील की कार्यकारिणी को जिले की कार्यकारिणी में शामिल करके एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है और सभी तहसील बार एसोसिएशन को साथ लेकर कार्य करना है।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता और एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बाबू योगेन्द्र पाल सिंह की देखरेख में संपन्न चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। धामपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सुरेश सिंह,सचिव एडवोकेट खेमचंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह,कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमनलता,सहसचिव पुस्तकालय तारा सिंह, सहसचिव प्रकाशन शाकिर अंसारी और सहसचिव प्रशासन के रूप में नरेंद्र सिंह ने शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण समारोह का संचालन वरिष्ठ एडवोकेट गजेन्द्र सिंह राणा ने किया।
उन्होंने बताया कि सन् 1962 में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी धामपुर तहसील के ग्राम जैतरा की इसी भूमि पर आए थे,जहां पर आज धामपुर तहसील स्थित है। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व 1928 में यहां पर महात्मा गांधी जी का भी एक बार आगमन हुआ था।आगे उन्होंने धामपुर के इतिहास पर जोर देते हुए बताया कि प्रभु श्रीराम चन्द्र जी की भूमि गढ़वाल थी। प्रभु श्री राम चन्द्र जी के वंशज राजा धामदेव ने इसे बसाया था ऐसा विभिन्न इतिहासकार कहते हैं।जो आज पुराना धामपुर है, वो बस्ती वहां पर बसाई गई थी।जिसका नाम आगे चलकर धामपुर कहलाया। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संविधान की शपथ लेकर तहसील बार के हितों की रक्षा का वचन और संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और वरिष्ठ अधिवक्ता गणों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यशपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बिजनौर,राजीव चौहान पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बिजनौर, नवदीप सिंह पूर्व महासचिव जिला बार एसोसिएशन बिजनौर,मनोज सेठी महासचिव जिला बार एसोसिएशन बिजनौर, नरदेव सिंह पूर्व महासचिव जिला बर एसोसिएशन बिजनौर,श्री चरत सिंह सीनियर अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन बिजनौर,शेरकोट रियासत के वारिस और एडवोकेट थम्मन सिंह गहलौत के पुत्र और पूर्व अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह गहलौत,मानपुर शिवपुरी रियासत के वारिस और वरिष्ठ एडवोकेट
नरेंद्र सिंह चौहान,हिरेंद्र सिंह,पदम सिंह, अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, नरेन्द्र राजपूत,आलोक कुमार गुप्ता,उमाशंकर शर्मा,क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अरुण प्रताप सिंह, महासचिव प्रशांत चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता शहजादा परवेज शेरकोट,भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोटरी वकील राजपाल सिंह,गजेंद्रवीर सिंह,नगीना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार बिश्नोई,नगीना बार के सचिव नईम अहमद,पूर्व अध्यक्ष नगीना बार अशोक कुमार त्यागी,सतेंद्र चौधरी,कमलवीर सिंह,नितिन त्यागी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।सभी अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
