
मुरादाबाद,
परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पद पर तैनात हरिओम को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO ) के पद पर पदोन्नत किय गया है, इससे पहले वह मुरादाबाद में आर आई का पद संभाल रहे थे कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने हरिओम को बधाई दी है, यहां आपको बता दें कि आर आई के पद पर रहते हुए हरिओम ने परिवहन विभाग की ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े एवं अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी से निभाएं हैं एवं कार्यालय का सौंदर्यीकरण करने एवं हरियाली ,साफ सफाई रखने में भी आर आई हरिओम का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है
