
मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में त्यौहार के दौरान यात्रियों के लिए की गयीं सुविधा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में पत्रकार / मीडिया बंधुगण को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की I
आज दिनांक 21.10.2025 को मंडल के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया I मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए कीं गयीं सुविधा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी से सभी को अवगत कराया I मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि धनतेरस,दीपावली के त्यौहार अभी कल ही समाप्त हुए हैं, मंडल के स्टेशनों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पूर्ण सजग रहने के कारण ये दोनों त्यौहार पर यात्रियों को सुलभतापूर्ण ,सुरक्षित एवं स्वच्छ परिवेश में यात्रा प्रदान कर संपन्न किया गया है I अब, भाई दूज एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा प्रदान करने लिए भी मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन पूर्ण रूप से सजक एवं सतर्क है I मुरादाबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों जिसमें खासकर देहरादून ,हरिद्वार ,रूड़की, लक्सर ,नजीबाबाद ,मुरादाबाद ,हापुड़ ,चंदौसी, रामपुर ,बरेली ,शाहजहांपुर तथा हरदोई में रेलवे सुरक्षा बल एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को विशेष रूप से सतर्क किया गया है I इसके अतिरक्त मंडल के इन प्रमुख स्टेशनों पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर्स पर स्टाफ की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है ताकि काउंटर्स पर भीड़ होने पर तुरंत अतिरिक्त काउंटर्स खोले जा सकें I किसी भी यात्री को स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर मेडिकल सहायता हेतु कंट्रोल को विशेष निर्देश दिए गए हैं I यात्री मेडिकल सहायता एवं रेल सम्बन्धी अन्य सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 139 या रेल वन एप द्वारा सहायता प्राप्त कर सकतें हैं I मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सहायता केंद्र भी यात्रियों को नियमित रूप से जानकारी प्रदान करने हेतु सजग हैं I एनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा यात्रियों को नियमित रूप से गाड़ियों एवं उनके प्लेटफॉर्म्स की जानकारी प्रदान की जा रही है I विभिन्न स्वच्छता सम्बन्धी अभियोजनाओं के माध्यम से स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में नियमित रूप से साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है I स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक एवं फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों की सुरक्षा की द्रष्टि से RPF एवं स्टेशन स्टाफ को सतर्क किया गया है I मंडल में नियमित संचालित हो रहीं गाड़ियों के अतिरिक्त अनेक त्यौहार विशेष गाड़ियों का संचालन भी किया जा रहा है, जिसकी सूचना प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एवं मंडल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा एवं स्टेशनों पर स्थित सहयोग केद्र तथा एनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा यात्रियों को नियमित रूप से प्रदान की जा रही है I मंडल में 36 जोड़ी त्यौहार विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है I जिसमें 30 जोड़ी गाड़ियाँ मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित हो रहीं है I ये 30 गाड़ियाँ मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गोंडा ,गोरखपुर ,वाराणसी, प्रयागराज संगम,एवं लखनऊ इत्यादि पूर्व दिशा के साथ राजकोट ,मुंबई ,हैदराबाद ,यशवंतपुर ,साबरमती के लिए संचालित हो रहीं है तथा 06 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों को मंडल के स्टेशनों से संचालित किया जा रहा है जिसमें —
