
मुरादाबाद,
यप एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल धार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा मुरादाबाद में आज नवरात्रि के चतुर्थ दिन के माता कुष्मांडा को नमन किया एवं यह प्रार्थना की कि हमें माता कुष्मांडा शुभ और कल्याणी कारी आशीर्वाद प्रदान करें। नवरात्रि के चतुर्थी दिवस पर सर्वप्रथम जय मां कुष्मांडा के स्वरूप के आगे विधिवत पूजा अर्चना कर मां का भोग लगाकर सुरा संपूर्ण कलशं , रुधिराप्लुतमेव च , दीवाना हस्त पद्माभ्यां , कुष्मांडा शुभ धातु में मंत्र का उच्चारण सभी ने एक साथ किया एवं ग्रुप की महिलाओं द्वारा हलवा और चने का वितरण किया गया ।सभी महिलाओं ने यह कामना की कि हम हर साल इसी भांति मां के दरबार में कुछ ना कुछ वितरण करते रहेंगे। साईं मंदिर रोड पर राहगीरों क्षेत्रवासियों एवं धर्म प्रेमियों को हलवा चन्ना प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ कमाया।सभी भक्त जनों ने बड़े स्नेह से प्रसाद ग्रहण किया। वितरण के दौरान नेहा मेहरोत्रा, प्रीति शर्मा , मेघा शर्मा, पूनम भटनागर, नैना , महेश शर्मा प्रतीक मेहरोत्रा विराट प्रणव आदि मौजूद रहे।
