• Sun. Apr 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत मंडल कार्यालय मुरादाबाद के मनन सभागार में आज महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ByMoradabadprahari

Sep 25, 2025

मुरादाबाद,

उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल दिनांक: 24.09.2025 “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत मंडल कार्यालय ,मुरादाबाद के मनन सभागार में आज महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया I अनेक महिला कर्मचारियों ने शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जाँच एवं परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया I “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार “ अभियान के अंतर्गत मंडल कार्यालय ,मुरादाबाद के मनन सभागार में आज दिनांक 24.09.2025 को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। शिविर के दौरान महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें प्रसव पूर्व जांच, पंजीकरण, टीकाकरण, एनीमिया जांच, उच्च रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच और आहार परामर्श शामिल रहे। कुल लगभग 150 महिला रेलवे कर्मचारियों ने इस व्यापक कार्यक्रम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया I मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती इंद्रजीत कौर के निर्देशन एवं उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया I इस अवसर पर डॉ. सुषमा राठी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजवीर सिंह ( नेत्र रोग विशेषज्ञ ), डॉ. विशाल रहेजा (दंत चिकित्सक), डॉ. हिमांशी सिंह (डाइटिशियन) तथा दिनेश ( सीएनएस ) और रेलवे चिकित्सालय, मुरादाबाद की मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह आयोजन “पोषण माह” के अवसर पर किया गया और इसका संदेश स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार – नया भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *