• Mon. Apr 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

3000 वर्ग मीटर में ग्लास-डोम गैलरी के साथ‘मुरादाबाद अर्बन विस्टा–ज़ीरो प्वाइंट अर्बन प्लाज़ हेतु निविदा आमंत्रित की

ByMoradabadprahari

Sep 25, 2025

मुरादाबाद,

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एम.डी.ए.) द्वारा शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित “मुरादाबाद अर्बन विस्टा – ज़ीरो प्वाइंट अर्बन प्लाज़ा” के विकास, संचालन एवं अनुरक्षण हेतु निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। यह स्थल लगभग 3000 वर्गमीटर में फैला हुआ है तथा एन.एच.-9 (दिल्ली–मुरादाबाद राजमार्ग) से सटा हुआ है। शहर के इस प्रवेश द्वार पर विकसित होने वाला यह प्रांगण रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके स्थल का परीक्षण आई.आई.टी. रूड़की के विशेषज्ञों द्वारा किया गया है।
 आई.आई.टी. रूड़की के विशेषज्ञों द्वारा किये गए परिक्षण में समस्त फोर्मलिटी पूरी की जा चुकी हैं, और अक्टूबर २०२५ से इसमें सारे डेवलपमेंट कार्य शुरू किये जायेंगे।
 यह प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट से प्राधिकरण को राजस्व प्राप्त होगा और इस धनराशि से सड़क, पार्किंग एवं प्लेस-मेकिंग आदि की साफ़ सफाई भी सुनिश्चित की जा सकेगी |
परियोजना की विशेषताएँ
यह प्रांगण संस्कृति, तकनीकि एवं सतत विकास का संगम बनाते हुए निम्न सुविधाओं से सुसज्जित होगा:
 ग्लास-डोम गैलरी, जिसमें मुरादाबाद की कला, विरासत एवं आधुनिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा।
 एल.ई.डी. डिजिटल डिस्प्ले – सूचना एवं विज्ञापन हेतु, बैठक व्यवस्था, हरित पथमार्ग एवं सघन लैंडस्केपिंग ।
 फूड कियोस्क एवं शौचालय, नागरिकों व आगंतुकों की सुविधा हेतु ।
 इस परियोजना का लाइसेंस काल 15 वर्ष का होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। इस प्रकार यह अवधि कुल 20 वर्ष तक हो सकती है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने परियोजना स्थल पर आधारभूत एवं संरचनात्मक कार्य:
 मिटटी भराव एवं पक्का कार्य– ज़ीरो प्वाइंट अर्बन प्लाज़ा’ दिल्ली रोड कॉरिडोर प्रांगण में।
 दिल्ली रोड कॉरिडोर में नवरत्न मूर्तियों की स्थापना – राजा विक्रमादित्य की नौ रत्न परंपरा से प्रेरित प्रतीकात्मक मूर्तियाँ ।
 विद्युतीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था (Lighting Works) – पूरे दिल्ली रोड कॉरिडोर में।
 बस स्टॉप और कियोस्क के लिए स्थल निर्धारण – सुविधाओं एवं वाणिज्यिक संचालन के लिए।
 दिल्ली रोड कॉरिडोर में मीडियन विकास कार्य – हरियाली, और सजावटी तत्वों का समावेश।
 साइनज इंस्टॉलेशन (Signage Installation) कॉरिडोर की सम्पूर्ण लम्बाई में रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *