• Sun. Apr 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

70 लाख की चोरी का पुलिस ने 16, घंटे में किया खुलासा

ByMoradabadprahari

Sep 19, 2025

दिनांक 19-09-2025

थाना–सिविल लाईन्स, मुरादाबाद।थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत आवास विकास कालोनी की कोठी में हुई चोरी की घटना का 16 घंटे में के अन्दर अनावरण कर चोरी करने वाली शातिर अभियुक्ता को थाना सिविल लाईन्स पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से चोरी किये गये सोने व हीरे के आभूषण (कीमत लगभग 70 लाख रूपये) तथा नगदी 40,000/- रुपये बरामद किये गये । थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत आवास विकास चौकी रेल क्षेत्र निकट आयकर भवन के पीछे एक्सपोर्टर की कोठी से कई दिन पूर्व से घर की नौकरानी के द्वारा लाखो के जेवरात व नगदी चोरी की गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन्स पर दिनांक 18-09-2025 की रात्रि को रविश खन्ना पुत्र श्री आर0के0 खन्ना निवासी आवास विकास कालोनी निकट आयकर भवन के पीछे थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद के द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-719/2025 धारा- 332 (सी) /305 बीएनएस पंजीकृत किया गया । थाना सिविल लाईन्स पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 19-09-2025 को अभियुक्ता ममता पत्नी सोनू निवासी विष्णुपुरी गली न0- 05 चौकी क्षेत्र बंगला गांव थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद को अभियुक्ता के घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता के कब्जे से 01 अंगूठी पीली धातु हीरे की, 01 अंगूठी सफेद धातू हीरे की, 01 अंगूठी पीली धातु नग निकला हुआ, 01 पीली धातु की चैन में प्लेटिनम पैण्डल हीरा जडित, 01 हार पीली धातु जिसमे रत्न जडित, 01 जोडी टोपस हीरे के, 01 लोकेट पीली धातु, 01 नोज पिन पीली धातु व 02 मूर्ति राधा कृष्ण, 01 मूर्ति दुर्गा माता, 01 मूर्ति गणेश जी, 01 मूर्ति रामदरबार, 01 चांदी की कटोरी तथा कुल नगदी 40,000/- रुपये बरामद किये गये । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्ता ममता पत्नी सोनू निवासी विष्णुपुरी गली न0- 05 चौकी क्षेत्र बंगला गांव थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद ने पूछताछ में बतायाकि मैं पिछले 03 महीने से खन्ना जी की कोठी में सफाई करने का काम करती थी । अब से करीब 15 दिन पहले मेरी तबियत खराब हो गयी थी इसलिए मैंने अपनी लड़की को खन्ना जी कोठी में सफाई का काम करने के लिए भेज दिया था । वहाँ पर मेरी लड़की ने मालकिन के परफ्यूम, लिपिस्टिक लगा लिये थे जिससे मालकिन ने गुस्से में आकर मेरी बेटी को बहुत खरी-खोटी सुनायी थी । इस बात का जब मुझे पता चला तो मैंने मालकिन से माफी मांगी और कहा कि आपको मेरी बेटी को डांटना नही चाहिए था । मालकिन ने मुझे भी भला बुरा कहा और मेरे भी गुस्से में एक थप्पड मारा था तथा मुझे काम से निकाल दिया था । इस लिए गुस्से में आकर मैने बदला लेने के लिए यह चोरी की है । यह चोरी मैने अकेले ही की थी तथा चोरी करने के बाद सारा सामान मैं अपने घर ले गयी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *