• Sun. Apr 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

लखनऊ स्थित ईको गार्डन पार्क में भा. कि. यू. (तोमर) की महापंचायत ,मुरादाबाद जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के साथ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

ByMoradabadprahari

Sep 19, 2025

लखनऊ,

दिनांक 19/09/2025 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ईको गार्डन पार्क में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महापंचायत सम्पन्न हुई । जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों के किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । और किसानों को हो रही समस्याओं से माननीय मुख्यमंत्री जी को अन्य अधिकारियों के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया । मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद का न मिल पाना , मिलों से किसानों के गन्ने की बकाया राशि, एम एस पी गारंटी कानून, स्मार्ट विद्युत मीटर को किसानों का उत्पीड़न बताते हुए सरकार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की । सरकार ने जल्द में ही जो पैट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाये हैं उनको लेकर किसानों में भयंकर रोष देखने को मिला । आगे अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रदेश एवं देश में जहां-जहां पर बाढ़ की स्थिति है वहां पर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार स्वयं संज्ञान लेकर पीड़ित किसानों को शीघ्र अति शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान करें । सरकार को बनाने में किसानों की अहम भूमिका रही है । साथ ही साथ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) मंडल मुरादाबाद के अध्यक्ष काशिद हुसैन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द सरकार के द्वारा हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो भारतीय किसान यूनियन (तोमर) संगठन सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेगा । मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन ने मुरादाबाद से पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के आभार व्यस्त किया । महापंचायत में मुरादाबाद से मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा , संभल जिला अध्यक्ष हासिम तुर्की, अमरोहा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, बिजनौर जिला अध्यक्ष सुमित गुप्ता , सुधीर शर्मा राहुल मिश्रा मुरादाबाद जिला प्रवक्ता सुमित कौशिक, हरपाल सिंह यादव,प्रदीप कुमार, विक्की प्रजापति, सचिन तोमर, सौरभ प्रजापति, राजीव वर्मा, राजपाल प्रजापति, आशीष शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, हाजी सईद अहमद, मुकुल अग्रवाल, समीर प्रजापति, अमन प्रजापति, पप्पू प्रजापति, बाबू खान, फहीम कय्यूम, फहीम इदरीसी, शादाब, अनस फहीम, गुलशन खान, नसीम खान, गौरव सैनी, सोनू माली, अरविंद कश्यप, मिथुन कश्यप, चमन सैनी, जुनैद, एहसान, सलीम, आका जहांगीर, एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *