• Mon. Apr 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) का प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा

ByMoradabadprahari

Sep 16, 2025

मुरादाबाद,

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का प्रवर्तन अभियान — अवैध निर्माण सीलिंगनगर क्षेत्र एवं अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है।उपाध्यक्ष श्री अनुभव सिंह, आई.ए.एस. के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2025 को प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा थाना पाकबड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की गई।

प्रवर्तन कार्यवाही का विवरणक्रम वाद संख्या विपक्षी स्थान क्षेत्रफल कार्यवाही

1️⃣ 132/2025-26 मोहम्मद फैजल बाजार रोड, सरताज चिकन शॉप के सामने, कैलसा रोड, पाकबड़ा, जोन-1, सबजोन-1 — अवैध निर्माण सील

2️⃣ 134/2025-26 मोहम्मद रऊफ खान सरताज चिकन शॉप के सामने, कैलसा रोड, रोहित इंटरप्राइजेज के बगल में, पाकबड़ा, जोन-1, सबजोन-1 — अवैध निर्माण सील

चेतावनीकोई भी व्यक्ति बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के भूमि उपविभाजन, प्लाटिंग अथवा निर्माण कार्य न करें। अन्यथा ध्वस्तीकरण, सीलिंग व विधिक कार्यवाही की जाएगी।

जनहित में अपीलसभी निर्माण मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन 2025 के अनुसार ही कराएं। अवैध निर्माण/प्लाटिंग की सूचना तत्काल प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी सख्ती, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *