• Mon. Apr 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

“स्मार्ट या अधिक निर्भर-तकनीकी दुविधा ” विषय पर अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

ByMoradabadprahari

Sep 17, 2025

मुरादाबाद,

आज संवेदना स्कूल में में “स्मार्ट या अधिक निर्भर- तकनीकी दुविधा ” विषय पर अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस विषय को चयन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदों के साथ साथ उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना था ।कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में प्रोफ़ेसर डॉक्टर सुधीर कुमार अरोड़ा प्रोफ़ेसर महाराजा हरिशचंद्र PG कॉलेज, प्रोफ़ेसर डॉक्टर अर्चना राठौड़ प्रोफ़ेसर DAk डिग्री कॉलेज, प्रोफ़ेसर डॉक्टर सुगंधा अग्रवाल प्रोफ़ेसर MIT कॉलेज मुरादाबाद, विद्यालय की निर्देशिका मेजर डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि विशेष द्वारा दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुधीर कुमार अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बच्चे ए आई है अगर हमें कोई भी समस्या है तो हम उसे अपने बच्चों से शेयर करें और हम आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि बच्चों के पास उस समस्या के जीनियस समाधान होते हैं साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वास्तव में संवेदना उसके अर्थ को चरितार्थ करता है।प्रोफ़ेसर डॉक्टर अर्चना राठौड़ जी ने बताया कि बताया कि संवेदना परिसर में आकर वह बच्चों की प्रभावशाली बोलने की क्षमता से अत्यंत प्रभावित है , बच्चों की सराहना करने के साथ ही उन्होंने बच्चों को उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।प्रोफ़ेसर डॉक्टर सुगंधा अग्रवाल ने बताया संवेदना स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अत्यंत भाग्यशाली है और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में हमारे पास बुद्धिमानी है लेकिन उस बुद्धिमानी का हमें कैसे उपयोग करना है यह हम पर निर्भर करता है।विद्यालय की निर्देशिका मेजर डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और वाद-विवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “वाद-विवाद केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह एक कला है जो हमें अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखना सिखाती है। “प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए विषय के पक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न केवल हमारी पढ़ाई को आसान बनाता है वरन हमें भविष्य के लिए भी तैयार करता है विषय के विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बहुत ज़्यादा निर्भरता हमारी सोचने की क्षमता को कम कर सकती है इसलिए हमें इसका इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए । प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में जी NPS ,सैंट मैरी ,रानी प्रीतम कुंवर स्कूल गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ,ग्रीन मीडोस, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज , टाइनी टॉड स्कूल, संवेदना स्कूल ,आर एस डीअकेडमी, SS चिल्ड्रन अकादमी,एशियन पब्लिक स्कूल आदि रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अकबर टाइनी टॉड स्कूल, दूसरा स्थान काव्या जोशी संवेदना स्कूल, तृतीय स्थानअक्षिता जी एन पी एस स्कूल ने प्राप्त किया सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में आमना ,अलीजा ,तनीषा आदि रहे। इसके साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को सर्टिफ़िकेट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में आभार अभिव्यक्ति करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रुति गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और विद्यालयों को बधाई दी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वागींण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मैंम पलक द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओ सलोनी,सम्पदा ;रजनी ,मुस्कान ; सना जैनब एल्मा दीक्षिक, मानसी इत्यादि शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *