
मुरादाबाद,
आरएसएस की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण
शताब्दी वर्ष में डॉ० हेडगेवार का संदेश लेकर घर-घर पहुंचेंगे स्वयंसेवक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलेंगे विशेष कार्यक्रम
बुद्धि विहार, मुरादाबाद। आगामी विजयादशमी 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर संघ द्वारा वर्षभर विविध आयोजन किए जाएंगे।बुद्धि विहार स्थित माला निकेतन में आयोजित एक संक्षिप्त वार्ता को संबोधित करते हुए मेरठ प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि संघ अपने स्थापना शताब्दी वर्ष को विशेष रूप से समाज के हर वर्ग की सहभागिता के साथ मनाएगा। इसके लिए सात प्रमुख कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है, जो विजयादशमी 2025 से प्रारंभ होकर विजयादशमी 2026 तक संचालित होंगे।ये सात प्रमुख कार्यक्रम होंगे:1. विजयादशमी उत्सव2. गृह सम्पर्क अभियान3. हिन्दू सम्मेलन4. प्रमुख जन गोष्ठी5. सामाजिक सद्भाव बैठक6. युवाओं के कार्यक्रम 7. अधिकतम स्थानों पर शाखा।उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को किसी न किसी रूप में जोड़ना है, ताकि सामाजिक समरसता, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना का व्यापक प्रसार हो सके।प्रान्त प्रचार प्रमुख ने बताया कि संघ संस्थापक परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार का संदेश लेकर स्वयंसेवक घर-घर पहुंचेंगे। इसी के साथ यह भी स्मरणीय है कि विजयादशमी 1925 के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी, इसलिए यह दिन संघ के लिए अत्यंत पावन और ऐतिहासिक है।इस अवसर पर आयोजित बैठक में विभाग प्रचारक प्रमुख डॉ. पवन कुमार जैन, क्षेत्रीय टोली सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. विशेष गुप्ता, महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी, हरिमोहन गुप्ता, राजेश तोमर, प्रशान्त भरद्वाज, मनोज रस्तोगी, दुष्यन्त बाबा सहित अनेक विचारक, साहित्यकार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से यह संकल्प लिया कि शताब्दी वर्ष का यह उत्सव केवल औपचारिक न होकर समाज परिवर्तन का आधार बनेगा और इसमें युवाओं से लेकर महिलाएं वैचारिक रूप से जो भी सामाजिक संस्थान हमारे साथ हैं तथा सभी सामाजिक वर्ग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
