• Wed. Oct 14th, 2026

जिला अधिकारी ने सुनी पत्रकारों की मन की बात सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला ,

ByMoradabadprahari

Sep 9, 2025

मुरादाबाद,

सी एम योगी की ड्रीम प्रोजेक्ट विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में टीम उद्यमियों, व्यवसायियों और श्रमिक संगठनों मीडिया कर्मियों से लिए सुझाव

उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के संबंध में विजन डॉक्युमेंट तैयार करने के लिए शासन द्वारा नामित प्रबुद्ध जनों में शामिल सेवानिवृत आईएएस दिलीप गुप्ता, सेवानिवृत्ति विभागाध्यक्ष कृषि प्रसार कॉलेज डॉ. ओंकार तिवारी, सह निदेशक सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ डॉ. रविंद्र कुमार और सेवानिवृत प्रोफेसर आईसीएआर रणवीर सिंह, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की उपस्थिति सर्किट हाउस के सभागार में जनपद के उद्यमी, व्यवसायी और श्रमिक संगठनों के साथ बैठक करके प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश की श्रेणी में लाने के लिए उद्योग, व्यवसाय और श्रम के क्षेत्र में अपेक्षित सुधारों और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला के दौरान उद्योग विभाग, श्रम विभाग और जीएसटी विभाग द्वारा उद्यम प्रोत्साहन और श्रमिकों के उन्नयन को लेकर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित उद्यमियों ने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है। उद्योग स्थापना के लिए निर्धारित शर्तों पर भी कार्यशाला के दौरान चर्चा की गई वहीं विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा श्रमिकों के लिए मिनिमम वेजेज को लेकर भी मुद्दा उठाया गया। उद्यमियों ने कहा कि मुरादाबाद शहर में जाम की समस्या आमतौर पर बनी रहती है जिसका समाधान जरूरी है ताकि आवागमन के दौरान उत्पन्न हो रही समस्या का समाधान हो सके। शासन द्वारा नामित प्रबुद्ध जनों की टीम ने सभी से वार्ता की तथा कहा कि उनके सुझावों को विजन डॉक्यूमेंट में शामिल करके शासन को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *