• Wed. Oct 14th, 2026

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी, एसपीवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सम्पन्न

ByMoradabadprahari

Sep 9, 2025

मुरादाबाद

मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी, एसपीवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडिशनल सीईओ द्वारा निदेशक मण्डल के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात निर्णय लिए गये। बैठक में निदेशक मण्डल/मण्डलायुक्त द्वारा मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक के रुप में अशोक कुमार चौरसिया, मुख्य अभियन्ता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निदेशक/अंशधारी नियुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। मण्डलायुक्त द्वारा मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक के रुप में परमेश कुमार सहयुक्त नियोजक टाउन एण्ड कन्ट्ररी प्लानिंग मुरादाबाद को निदेशक नियुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अन्तर्गत निर्मित पीएनजी आधारित शवदाह गृह के संचालन हेतु नगर निगम मुरादाबाद को हस्तगत किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया। स्मार्ट सिटी परियोजना सोलर बेस्ड वाटर एटीएम के ऑपरेशन और मेंटनेंस अवधि की समाप्ति से पूर्व परियोजना संचालन तथा संचालन से प्राप्त आय की शेयरिंग किए जाने हेतु निविदा आदि की कार्यवाही करते हुए एजेंसी का चयन किए जाने के प्रस्ताव का मण्डलायुक्त द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी लिमिटेड की समस्त पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को सेल्फ सस्टेनेबल बनाये जाने एवं इन कार्यों से रेवन्यू प्राप्त किए जाने हेतु आवश्यक प्लानिंग शीघ्र बनाये जाने के मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए।इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण अनुभव सिंह, एडिशनल सीईओ मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अशोक कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *