• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

डीएम और एसपी की मौजूदगी में पंचायत भवन में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक संपन्न!

ByMoradabadprahari

Jun 26, 2025

मुरादबाद ,

आगामी मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की उपस्थिति में पंचायत भवन के सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूरे जिले से आए हुए धर्मगुरु और सम्भ्रांत जनों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जरूरी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि धर्मगुरु और संभ्रांतजनों द्वारा जनपद में सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में हमेशा प्रशासन को सहयोग प्रदान किया जाता है।उन्होंने कहा कि पूरे जिले में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों द्वारा मुहर्रम को लेकर निर्धारित मार्ग के दुरुस्तीकरण और अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो तथा सभी धर्म के लोग अपने त्योहारों को अपनी धार्मिक मान्यता के अनुसार आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाह न खुद फैलाएं और न ही किसी को अफवाह फैलाने दे। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सब की जिम्मेदारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल ने कहा कि ताजियेदारों की शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है। वे ताज़िए की ऊंचाई के लिए तय मानक का पालन करें साथ ही निर्धारित मार्ग से ही ताज़िए लेकर जाएं।आयोजक यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यक्रम में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश न होने पाए क्योंकि इससे कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।उन्होंने कहा कि परम्परागत एवं सकुशल तरीके से मुहर्रम संपन्न हों और कोई भी नई परंपरा किसी भी दशा में न डाली जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *