

मुरादाबाद,
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस के आपातकाल के काले अध्याय पर प्रकाश डालते हुए देश में लोकतंत्र की हत्या और कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव, श्रीमती अलका गुज्जर उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती गीता शाक्य ने की।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शैफाली सिंह , कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्रिया अग्रवाल , सह संयोजिका श्रीमती दीक्षा गंगवार और श्रीमती अल्पना गुप्ता भी उपस्थित रही साथी की कार्यक्रम में मंजू दिलेर अनीता चौहान ,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी , महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित , शशि चौहान ,पारुल अग्रवाल जी,मदलशा शर्मा , डॉ प्रेमवती उपाध्याय विनीता मल्होत्रा जी, डॉ मधुबाला त्यागी जी, हेमा खत्री , ज्योति बंसल , सुनीता सैनी जी, लता चंद्रा जी, रेखा मदान , सुषमा सरन आदि लोग उपस्थित रहें।
मॉक पार्लियामेंट में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विषय पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने न केवल लोकतंत्र की हत्या की, बल्कि देश के चारों स्तंभों – विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया को तोड़ा और नागरिकों के मूल अधिकारों का उल्लंघन किया।
भा.ज.पा महिला मोर्चा ने यह संकल्प लिया कि लोकतंत्र की रक्षा और भारतीय संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए हम सबको सतर्क और सजग रहना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से न हों।
