पुलिस से शिकायत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग,

आरोपी पर लगातार धमकी देने का भी आरोप
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवती ने एक युवक पर विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म करने तथा घटना के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाबालिग ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, युवती के पिता का करीब 14-15 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।
युवती का आरोप है कि करीब 6 सितंबर 2026 से एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे। फोन करने वाले ने अपना नाम अतीबुल बताया और स्वयं को थाना कटघर क्षेत्र के ग्राम देवापुर निवासी बताया।
लड़की ने फोन करने से मना किय था ,
लड़की का कहना है कि उसने शुरुआत में फोन करने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद लगातार कॉल आती रहीं।शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान अतीबुल ने युवती को अपनी बातों में लेकर उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद 15 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे उसे बुद्ध बाजार स्थित कुंदन रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया गया।
तहरीर में आरोप है कि युवती उसके भरोसे पर वहां पहुंची। आरोप के मुताबिक, अतीबुल ने कोल्ड कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे बुद्ध बाजार स्थित राजन होटल के सामने एक अन्य होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
तहरीर के अनुसार, उस समय युवती को पूरी तरह होश नहीं था। कुछ समय बाद जब उसे होश आया तो उसने आरोपी से घटना को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि उसने उसके विश्वास को तोड़ा है।शिकायत में युवती ने आगे आरोप लगाया है कि घटना के बाद अतीबुल ने उसे डराया-धमकाया और कहा कि यदि उसने उसके खिलाफ किसी से शिकायत की या कानूनी कार्रवाई कराई तो उसे जान से मार देगा। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी लगातार फोन पर धमकियां दे रहा है।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंची है। उसने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस के समक्ष दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी है।
