• Mon. Sep 28th, 2026

दिल्ली में ऑटो ड्राइवर ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या

ByMoradabadprahari

Nov 3, 2024

दिल्ली

के नंद नगरी इलाके में एक महिला की हत्या उसके ही लिव-इन पार्टनर ने कर दी. वो अपने पति की मौत के बाद एक ऑटो ड्राइवर के साथ लिव-इन में रह रही थी महिला के साथ उसका छोटा भाई भी रहता था, उसने ही उसके शव को फंदे से लटकते हुए देखा था उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 25 साल की एक महिला की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने

कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को बताया कि इसकी सूचना शनिवार की रात करीब 11 बजे मिली. हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही क्लीयर हो पाएगा महिला के पति की एक बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी और पिछले चार महीने से वह अनार सिंह नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी, जो एक ऑटोरिक्शा चालक है पुलिस ने कहा, “अनार सिंह पर महिला की हत्या करने का शक है. उसका छोटा भाई गोलू भी उसके साथ रहता था. गोलू ने उसे बाथरूम में लटकते देखा और अनार सिंह के जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *