
मुरादाबाद। जिले में मौसम के बिगड़े मिजाज और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (DM) अनुनय झा ने 28 सितंबर (सोमवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग की चेतावनी और सुरक्षा सर्वोपरि
मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक बारिश की चेतावनी (Rain Alert) और शहरी व ग्रामीण इलाकों में हो रहे जलभराव को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह आदेश जिले के सभी बोर्डों (UP Board, CBSE, ICSE आदि) से संबद्ध परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
प्रशासन की सख्त हिदायत
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें और घरों में सुरक्षित रहें
