
कांठ। राष्ट्रीय लोकदल मुरादाबाद के तत्वावधान में पंचायत भवन, कंपनी बाग में विशाल ‘जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मासिक बैठक’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री त्रिलोक त्यागी जी एवं विशिष्ट अतिथि आदरणीय चौधरी रामवीर सिंह जी (क्षेत्रीय अध्यक्ष – रोहिलखंड) का ओजस्वी मार्गदर्शन मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरादाबाद श्री अनिल चौधरी ने की।बैठक के विषय में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव राजेश चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में मुरादाबाद जिले के कोने-कोने से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय जयंत चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन में किसानों, मजदूरों, गरीबों और युवाओं के हक की लड़ाई को धरातल पर और अधिक मजबूत करना रहा।राजेश चौधरी ने बताया कि रालोद कि बैठक में आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव जाकर जनसेवा करने का संकल्प दिलाया गया। बैठक में जिला महासचिव राजेश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष श्री हुकुम सिंह चौहान,जिला संयोजक राहुल बालियान, जिला महासचिव विपिन शर्मा,जिला महासचिव सौरभ चौधरी, जिला महासचिव अमन ढिल्लो,सुधीर विश्नोई सहित जिले के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
