
बिजनौर। बिजनौर जिले के तेज-तर्रार एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कानून-व्यवस्था और अपने काम में लापरवाही बरतने वाले खाकीधारियों पर तगड़ा प्रहार किया है। एसपी के इस अचानक और सख्त एक्शन से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और महकमे के अंदरखाने सन्नाटा पसरा हुआ है।एसपी ने अपनी समीक्षा के दौरान ढिलाई बरतने वाले 3 चौकी प्रभारियों को सीधे लाइन का रास्ता दिखा दिया है। एसपी बिजनौर केके विश्नोई ने अमूल मिश्रा चौकी इंचार्ज भागुवाला,
बबलू सिंह चौकी इंचार्ज बवनपुरा और दीपक चौकी इंचार्ज किरतपुर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। जनता की शिकायतों में कोताही और फील्ड पर लचर प्रदर्शन को उन्होंने बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने साफ़ संकेत दे दिए हैं कि थाने से लेकर चौकियों तक काम में लापरवाही करने वालों की अब खैर नहीं है। अगर ग्राउंड पर रिजल्ट नहीं दिखा, तो लाइन हाजिर होने में देर नहीं लगेगी।बिजनौर पुलिस के इस एक्शन ने बाकी पुलिसकर्मियों और चौकी इंचार्ज की नींद उड़ा दी है। देखना यह होगा कि इस बड़ी कार्रवाई के बाद महकमे में कितनी सुधार की बयार बहती है।
