• Sat. Sep 26th, 2026

धामपुर में “मेरा पहला संकल्प” कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और बच्चों को दी गई योजनाओं की जानकारी।

ByMoradabadprahari

Sep 26, 2026
“सेवा से संकल्प” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की तीसरी

धामपुर। विकास खंड हेमपुर में 26 सितंबर 2026 को “सेवा से संकल्प” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की तीसरी कड़ी में बाल विकास परियोजना के तहत “मेरा पहला संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा रानी, पूर्व मंत्री (एमओएस) तथा श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान, ब्लॉक प्रमुख धामपुर रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वस्थ पोषण तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही पोषण एवं संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सुपरवाइजर ममता, मानसी, रंजीता, पवन देवी, कविता देवी, बीनू देवी, सुनीता शर्मा एवं ममता चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *