
MORADABAD ,कांठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के निर्देशानुसार विजिलेंस जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि ” रखा गया। विद्यालय में कक्षा VIII से XII तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज का संदेश रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विषय की समझ तथा संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान पर तबियत, कक्षा IX, द्वितीय स्थान पर अरवा कक्षा VIII और तृतीय स्थान पर अलीना कक्षा VIII-A रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू विष्णोई ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रतियोगिता का आयोजन सीसीए इंचार्ज नीतू चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
