
बिजनौर। बिजनौर जिले के ग्राम रायपुर,पोस्ट सरकड़ा, चकराजमल स्थित सत्य सनातन रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सत्य सनातन रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भाई गौरव राणा द्वारा कुंवर रसिक चौहान, अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, क्षत्रिय करणी सेना एवं संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीर सेना भारत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इसके लिए उनके द्वारा हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रसिक चौहान ने कहा कि गौरव राणा एवं उनकी पूरी टीम पिछले एक वर्ष से जिस समर्पण और सेवा भाव के साथ धरातल पर सनातन समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। ट्रस्ट द्वारा लगभग 35 जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता, दिव्यांगजनों के सहयोग, धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं मरम्मत, निर्धन बेटियों के विवाह में सहयोग, आकस्मिक दुःखद घटनाओं में परिवारों को आर्थिक सहायता, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, राष्ट्रहित एवं समाजहित के अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
जो वास्तव में समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है।ऐसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने का कार्य करेंगी तथा सनातन समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेवा, सहयोग और संस्कार के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का यह प्रयास निश्चित रूप से पूरे जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश और आने वाले समय में पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
वीर सेना परिवार की ओर से भाई गौरव राणा जी, सत्य सनातन रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट की समस्त टीम एवं सभी सनातनी परिवारों को इस एक वर्ष की सफल यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। माँ भवानी एवं भगवान श्रीराम की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और आप निरंतर सेवा, संस्कार एवं सनातन के उत्थान के लिए कार्य करते हुए जनपद बिजनौर तथा पूरे राष्ट्र का नाम रोशन करते रहें।
