
मुरादाबाद। जनपद में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दिल्ली रोड स्थित मझोला थाना क्षेत्र के पास 3/4 यूनिट अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया।
नई सुविधा के अस्तित्व में आने के बाद क्षेत्र में आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता में इजाफा होने की उम्मीद है।24 सितंबर 2026 को दोपहर एक बजे आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुरादाबाद के नगर विधायक रितेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, जिलाधिकारी अनुजय झा, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणविजय सिंह तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
18.30 करोड़ रुपये से होगा निर्माणपरियोजना की स्वीकृत लागत 1830.44 लाख रुपये, यानी करीब 18.30 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। वहीं निविदित लागत 1412.15 लाख रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) बताई गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपी स्टेट कन्स्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है।निर्माण कार्य की शुरुआत 31 अगस्त 2026 से निर्धारित की गई है, जबकि इसे 14 अगस्त 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना का अनुबंध मैसर्स अग्रवाल कन्स्ट्रक्शन, मस्जिद कैंथ सदर, जनपद रामपुर को दिया गया है।आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा फायर स्टेशनपरियोजना के तहत फायर स्टेशन परिसर में विभिन्न आवासीय और अनावासीय सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें मुख्य भवन, सोकपिट, सेप्टिक टैंक, चारदीवारी, 100 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जल टैंक और पंप हाउस प्रमुख हैं। पंप हाउस में समरसिबल की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
इसके अलावा परिसर में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, ड्रेन तथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूतीदिल्ली रोड और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन घटनाओं की स्थिति में समय पर अग्निशमन दल की पहुंच महत्वपूर्ण मानी जाती है।
नए अग्निशमन केंद्र के निर्माण से अग्निशमन संसाधनों और कर्मचारियों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होने की उम्मीद है।अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा होने के बाद यह केंद्र मुरादाबाद की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता
