• Wed. Sep 23rd, 2026

अवनीश अग्रवाल टांडे वाले के फार्म हाउस पर नजीबाबाद पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज।

ByMoradabadprahari

Sep 23, 2026

बिजनौर। जूना अखाड़ा हरिद्वार के पीठाधीश्वर, परमहंस योगी महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज आज बिजनौर जिले के कस्बा नजीबाबाद में भाजपा नेता एवं वरिष्ठ कारोबारी अवनीश अग्रवाल टांडे वाले के फार्म हाउस में पहुंचे।

इस दौरान अवनीश अग्रवाल टांडे वाले ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

बिजनौर जिले की नजीबाबाद विधानसभा-17 को लेकर दोनों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने उनको अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर भुईयार, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा,मंत्री प्रतिनिधि संजीव कश्यप,विशेष सहयोगी रणवीर सिंह निराला,

धर्मेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान योगी श्रद्धानाथ,महंत श्री बालाजी धाम हरिद्वार एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,हिंदू रक्षा सेना भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *