
बिजनौर । बिजनौर स्थित प्रसिद्ध होटल बेस्ट वेस्टर्न प्रिंस में आज फिल्म जगत की चहल-पहल देखने को मिली। आगामी फिल्म “बरेली के बाज़ार में” की प्रोडक्शन टीम एवं स्टार कास्ट के होटल में आगमन पर होटल प्रबंधन द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक एवं लेखक वसीम अमरोही सहित स्टार कास्ट में बिग बॉस फेम अभिषेक मल्हान, रीवा अरोड़ा, बिग बॉस फेम मृदुल तिवारी, अभिनेत्री नतालिया जी एवं ग्रैंड मास्टर सिफू जी (गुरुजी) से भाजपा नेता और वेस्ट वेस्टर्न होटल के स्वामी प्रिंस चौधरी से भेंट हुई।
इस दौरान फिल्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता और होटल के स्वामी प्रिंस चौधरी ने कहा कि सिनेमा जगत से जुड़े इन प्रतिभाशाली कलाकारों एवं पूरी टीम का हमारे होटल में आगमन हमारे लिए गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि फिल्म “बरेली के बाज़ार में” दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।
