• Mon. Sep 21st, 2026

पेली बिश्नोई की शराब की दुकान को लेकर गांव की महिलाओं ने एसडीएम कांठ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान को हटवाने की मांग की है

कांठ। कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम पेली बिश्नोई की महिलाओं ने शनिवार को शराब की दुकान के खिलाफ कांठ तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कांठ को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान को हटवाने की मांग की है।

गांव की महिलाओं ने अपने बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंता जताई। ग्राम पेली बिश्नोई की महिलाओं ने कांठ तहसील कार्यालय में पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि गांव में शराब की दुकान होने से छोटे बच्चों को भी इसकी लत लग रही है।

इससे नई पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ गया है। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी से मुलाकात की। उन्होंने दुकान को गांव से हटाने के संबंध में एक प्रार्थना-पत्र दिया। इस प्रार्थना-पत्र पर विनीता,सोनी, किरन,मुन्नी,सीमा,जयेंद्री, सुधा,दयावती,अनीता, कलावती,लक्ष्मी,राखी, संतरेश,भारती,बाला,दया, मिथलेश,आशा और कमला सहित कई महिलाओं के हस्ताक्षर थे कांठ थाना क्षेत्र के मौहड़ी हजरतपुर गांव में कांवड़ पथ मार्ग पर शराब की दुकानों का मामला पहले से ही चल रहा है।

यह मुद्दा अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था कि इसी बीच अब पेली बिश्नोई गांव में भी शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है। ग्राम पेली बिश्नोई की महिलाओं का कहना है कि ऐसी दुकानें सामाजिक माहौल को खराब कर रही हैं। गांव के युवक और पुरुष शराब पीकर पूरे गांव में उत्पात मचाते रहते हैं और गांव के लोगों के घरों के बाहर आकर गालियां देते हैं।जिससे गांव की महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है।ग्राम पेली बिश्नोई की महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान कम से कम दस किलोमीटर दूर स्थित होनी चाहिए।

एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने कांठ सीओ सुनीता दहिया और कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह को महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *