
कांठ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्रांतिकारी भूमि मेरठ में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा एवं संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा कांठ मंडल के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।आज सुबह कांठ मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक बस द्वारा मेरठ के लिए रवाना हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। इस अवसर पर कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की यह सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण सभा है। इस सभा में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांठ मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सभा में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संदेश बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह गुर्जर,महामंत्री चंचल पाल,महामंत्री देवेन्द्र सिंह चौहान,डॉ नेपाल सिंह, सुनील चौहान,सर्वेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह,ओमपाल सैनी,राजकुमार ठाकुर, एडवोकेट महेंद्र सिंह प्रजापति,आदि शामिल रहे।
