
धामपुर।नगर पालिका परिषद धामपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से स्वच्छता ही सेवा कर्यक्रम 2026 के अंतर्गत स्वच्छता की पाठशाला मे पोस्टर प्रतियोगिता कर्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 25 पंजाबयान मे स्थित कन्या इंटर कॉलेज मे कराया गया।
जिसमें विद्यालय की सभी छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के विषय पर एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कन्या इंटर कॉलेज धामपुर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व कलात्मक सोच का अद्भुत प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर्स ने न केवल दर्शकों का मन मोहा, बल्कि विचार करने पर भी मजबूर कर दिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण,स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा।
